“Vridha Pension 2025: July 11 Payment Insights”

1.11 जुलाई 2025 को बिहार के लाखों वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए एक खास दिन बन गया। इस दिन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.11 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1227.27 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की। इस बार पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जो कि लगभग तीन गुना के आस पास है। यह कदम न केवल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान किया है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाया है।

2. इस योजना के तहत वृद्धजन, विधवाएँ और दिव्यांगजन जैसे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला है। बिहार सरकार ने छह विभिन्न पेंशन योजनाओं, जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, के तहत यह राशि दिया गया। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, जहां 400 रुपये की पुरानी राशि से जीवनयापन करने में कठिनाई होती थी। वहीं अब 1100 रुपये की मासिक सहायता से लाभार्थी अपनी बुनियादी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगे।

3.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह बढ़ोतरी समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा है कि पहले की सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। यह कार्यक्रम पूरे राज्य में उत्सव की तरह मनाया गया, जिसमें जिला और प्रखंड स्तर पर लाभार्थियों को वर्चुअल और टेलीविजन प्रसारण के माध्यम से जोड़ा गया।

4. यह मजबूत कदम न केवल आर्थिक रूप से मददगार होगा, बल्कि सामाजिक समावेश और सम्मान को भी बढ़ावा देगा। लाभार्थियों के चेहरों पर एक नया मुस्कान और सरकार के प्रति विश्वास एक नया विश्वाश भी बनेगा जो इसकी सफलता का सबूत कारण होगा । बिहार सरकार की यह पहल निश्चित रूप से अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगी। और आने वाले समय में हो सके तो सरकार इस राशि को और भी अधिक कर सकती हैं ताकि लोग इस बढ़ती महंगाई के हिसाब से अपना भरन पोषण अच्छे से कर सके |

.अगर आपने इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ा है तो यहां क्लिक करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *