
ऐसे तो 25 साल की उम्र में हाइट बढ़ाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों की हाइट 18-20 साल की उम्र तक बढ़ना बंद हो जाती है, जब हड्डियों के ग्रोथ प्लेट्स बंद हो जाते हैं। फिर भी, कुछ तरीके हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं, और अपनी हाइट को थोड़ा बढ़ाने या कम से कम आपकी पॉस्चर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं: इन्हें ध्यान से पढ़ें!
1.पोषण (Nutrition):
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी पोषक तत्व लें। जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D और मैग्नीशियम से भरपूर डाइट लें। ताकि आपकी मांसपेशियों में थोड़ा ग्रोथ हो!
. अपने रोज के भोजन में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां (पालक, ब्रोकली), मछली, अंडे, और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
.विटामिन D के लिए सुबह में कम से कम 15-20 मिनट धूप में समय बिताएं।
2.व्यायाम (Exercise):कुछ खास व्यायाम आपकी पॉस्चर को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकती है और रीढ़ की हड्डी को लंबा करने में मदद कर सकते हैं। जैसे:
.हैंगिंग एक्सरसाइज: किसी लोहे के रॉड पर लटकने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है। इसे आप रोज कम से कम 5-10 मिनट करे।
स्ट्रेचिंग व्यायाम: कोबरा पोज भुजंगासन, कैट-काउ स्ट्रेच, और ताड़ासन जैसे योग कर सकते है!
. तैरना: यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और हाइट बढ़ाने में कभी मददगार हो सकता है।
3.नींद Sleep:
.रात के समय 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें, क्योंकि ग्रोथ हार्मोन HGH रात में सबसे ज्यादा रिलीज होता है।
.पीठ के बल सीधा लेटकर सोएं, ताकि रीढ़ की हड्डी पर कोई दबाव न पड़े।
4.पॉस्चर सुधारें:
अगर आप झुककर चलते है या बैठते वक्त झुककर बैठते हैं, तो अपनी पॉस्चर को ठीक करें। इसके लिए सीधा खरा होना चाहिए, कंधे के9 सीधा रखें, और सिर सीधा करें।
.इससे आपकी हाइट 1-2 इंच तक लंबी दिख सकती है, भले ही वास्तव में आपका हड्डियां न बढ़ें।
5.डॉक्टर से सलाह:
अगर आपकी हाइट नहीं बढ़ रही और आप बहुत चिंतित हैं, तो आप एक किसी अच्छे डॉक्टर से मिलें। वे टेस्ट करके बताएंगे कि आपकी हाइट क्यों नहीं बढ़ रही हैं या आपकी ग्रोथ प्लेट्स बंद हुई हैं या नहीं।
.अगर आपका ग्रोथ प्लेट्स बंद हो चुका हैं, तो हाइट बढ़ाना मुश्किल है, लेकिन अगर नहीं, तो वे कुछ दवाइयां या थेरेपी सुझा सकते हैं।
6.अन्य टिप्स:
ज्यादा तनाव न लें, क्योंकि ज्यादा तनाव आपके स्ट्रेस हार्मोन ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।
.स्मोकिंग और शराब से बचें, क्योंकि ये हड्डियों और हार्मोन पर बुरा असर डालते हैं।
.ज्यादा वजन उठाने वाली एक्सरसाइज जैसे [ डेडलिफ्ट ] से बचें, क्योंकि ये रीढ़ पर दबाव डाल सकती हैं।
अगर आपने इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ा है तो यहां क्लिक करें