How to Add a New Member to Your Ration Card:

.ऑनलाइन प्रक्रिया:

1.इसके के लिए अधिकारी वेबसाइट या ऐप पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए आप https://fcs.up.gov.in) पर जा सकते है या अगर आप बिहार से या किसी और अन्य स्टेट से है तो आप “Mera Ration App 2.0” को डाउनलोड कर सकते है। यह ऐप Google Play Store से मुफ्त में उपलब्ध है।

2.लॉगिन करें: वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें। अगर आपके पास पहले से अकाउंट नहीं है, तो आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा , जिसे दर्ज करके सत्यापन करें। ऐप में लॉगिन करने के बाद एक एम-पिन सेट करें ताकि आपको बार-बार सत्यापन की जरूरत न पड़े।

3.नए सदस्य जोड़ने का विकल्प चुनें: होमपेज पर Add New Member या “Manage Family Details” का विकल्प चुनें। वेबसाइट पर यह “Amendment Request” या “Add Member” के रूप में हो सकता है।

4.आवेदन पत्र भरें: नए सदस्य की जानकारी जैसे नाम (अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में), जन्म तिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ई-मेल⁰ आईडी दर्ज करें। राशन कार्ड नंबर और परिवार के मुखिया का नाम भी भरें।

5.दस्तावेज अपलोड करें: नए सदस्य का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और यदि नवविवाहित महिला का नाम जोड़ा जा रहा है, तो विवाह प्रमाण पत्र और माता-पिता का राशन कार्ड अपलोड करें। सभी दस्तावेज स्कैन करके डिजिटल प्रारूप में तैयार रखें।

6.आवेदन शुल्क का भुगतान: आवेदन शुल्क (आमतौर पर ₹100-₹500, राज्य के अनुसार) ऑनलाइन भुगतान करना हो सकता हैं l

7.आवेदन जमा करें: सभी जानकारी और दस्तावेज जांचने के बाद ही अपने आवेदन को जमा करें। उसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच कर सकते है।

8.सत्यापन और डिलीवरी: अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि सब कुछ सही होगा , तो नया राशन कार्ड डाक द्वारा आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

ऑफलाइन प्रक्रिया:

1.निकटतम खाद्य आपूर्ति कार्यालय जाएं: अपने क्षेत्र के राशन कार्ड कार्यालय या नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाएं। वहां से नए सदस्य जोड़ने का आवेदन पत्र प्राप्त करें।

2.आवेदन पत्र भरें: परिवार के मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, और नए सदस्य की जानकारी जैसे (नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर आदि) सभी को सावधानीपूर्वक भरें।

3.दस्तावेज संलग्न करें: आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसे विवाह प्रमाण पत्र) की फोटोकॉपी और मूल प्रतियां साथ ले जाएं।

4.आवेदन जमा करें: भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद प्राप्त करें।

5.सत्यापन प्रक्रिया: अधिकारी आपके दस्तावेजों को सही से सत्यापन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण कर सकते हैं। सत्यापन के बाद, ही नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज:

.नए सदस्य का आधार कार्ड

.जन्म प्रमाण पत्र

.परिवार के मुखिया का राशन कार्ड

.नवविवाहित महिला के लिए: विवाह प्रमाण पत्र और माता-पिता का राशन कार्ड

.निवास प्रमाण (यदि आवश्यक हो)

ध्यान देने योग्य बातें:

.सभी जानकारी सटीक और आधार कार्ड के अनुसार होनी चाहिए।

.आवेदन शुल्क और प्रक्रिया राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है।

.प्रक्रिया पूरी होने में 15-30 दिन लग सकते हैं।

.“Mera Ration App 2.0” का उपयोग मुफ्त और सुविधाजनक है।

.अगर आपने इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ा है तो यहां क्लिक करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *